लाइव न्यूज़ :

इंदौरः पीट-पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखा...

By भाषा | Updated: May 24, 2022 21:33 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि खुड़ैल के ग्रामीण क्षेत्र में विनोद चौहान (21) नामक युवक का मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देखेत में अपनी इस प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था।युवती के परिजनों ने चौहान पर सोमवार को हमला किया।युवती के माता-पिता तथा भाई फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पीट-पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आग-बबूला होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि खुड़ैल के ग्रामीण क्षेत्र में विनोद चौहान (21) नामक युवक का मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया। विरदे ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि एक युवती के परिजनों ने चौहान पर सोमवार को उस वक्त हमला किया, जब वह खेत में अपनी इस प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया,‘‘चौहान के शव की हालत देखकर लगता है कि उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हमें आशंका है कि उसका गला भी घोंटा गया।’’ उन्होंने बताया कि चौहान की हत्या के बाद युवती के माता-पिता तथा भाई फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

जयपुर में युवक की हत्या

जयपुर के करधनी इलाके में मंगलवार को 22 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीती रात से लापता सनी सोनी नामक युवक का शव मंगलवार सुबह मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

पुलिस ने बताया कि सनी सोनी के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार रखने आदि के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि उसके विरोधियों ने कल रात उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला