लाइव न्यूज़ :

देवी अहिल्या विश्वविद्यालयः MBBS परीक्षा दे रहे 2 मुन्नाभाई अरेस्ट, कान में लगाया सर्जिकल ब्लूटूथ, बनियान में उपकरण छिपाकर कर रहे थे नकल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 20:04 IST

एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के जनरल मेडिसिन विषय की परीक्षा के दौरान शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में डीएवीवी के उड़न दस्ते की जांच के दौरान हाईटेक नकल कांड का खुलासा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देविद्यार्थी ने अपनी बनियान में सिम वाला छोटा उपकरण छिपा रखा था।नकलची के पास सामान्य मोबाइल मिला जिस पर परीक्षा के दौरान फोन कॉल चल रहा था।सूक्ष्म ईयरफोन सर्जरी के जरिये दोनों परीक्षार्थियों के कानों में फिट किए गए थे।

इंदौरः इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के उड़न दस्ते ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की परीक्षा में अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से नकल करते दो विद्यार्थियों को पकड़ा है। ये विद्यार्थी अपने कानों और बनियान में सूक्ष्म उपकरण छिपाकर नकल कर रहे थे।

डीएवीवी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के जनरल मेडिसिन विषय की परीक्षा के दौरान शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में डीएवीवी के उड़न दस्ते की जांच के दौरान हाईटेक नकल कांड का खुलासा हुआ।

अधिकारी ने बताया,‘‘नकलचियों में शामिल एक विद्यार्थी ने अपनी बनियान में सिम वाला छोटा उपकरण छिपा रखा था जिसे मोबाइल फोन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरे नकलची के पास सामान्य मोबाइल मिला जिस पर परीक्षा के दौरान फोन कॉल चल रहा था।’’

डीएवीवी अधिकारी के मुताबिक नकल के लिए दोनों परीक्षार्थियों ने ब्लूटूथ से चलने वाले सूक्ष्म ईयरफोन अपने कानों में फिट कर रखे थे जो बाहर से देखने पर नजर नहीं आ रहे थे। डीएवीवी की कुलपति रेणु जैन ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि ये सूक्ष्म ईयरफोन सर्जरी के जरिये दोनों परीक्षार्थियों के कानों में फिट किए गए थे।’’

जैन ने बताया कि दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण तैयार किए गए हैं और डीएवीवी की एक समिति इन मामलों में फैसला करेगी। इस बीच, परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की ठीक से तलाशी नहीं लिए जाने को लेकर शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने इन सवालों का नपा-तुला जवाब देते हुए कहा, ‘‘नकल करते पकड़े गए दोनों परीक्षार्थियों के बारे में हमने तय प्रक्रिया के तहत डीएवीवी को पूरी जानकारी दे दी है। अब इस सिलसिले में डीएवीवी की ओर से उचित कदम उठाए जाएंगे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली