लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में छोड़े गए ट्रॉली बैग में, कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में, दोनों हाथ और पैर गायब...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 14:18 IST

Indore Crime News: जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की सूचना पर डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर यात्री ट्रेन से युवती का शव बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उम्र 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है। युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं।

Indore Crime News: इंदौर में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात युवती का दो हिस्सों में कटा शव रविवार को रहस्यमय हालात में बरामद किया। जीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की सूचना पर डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर यात्री ट्रेन से युवती का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है। शुक्ला ने कहा, ‘‘युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में छोड़े गए ट्रॉली बैग में मिला, जबकि उसकी कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में बंद पाया गया।

युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर एक-दो दिन पहले की गई और इसके बाद उसके शव को काट कर इसके हिस्सों को शनिवार रात यात्री ट्रेन में रख दिया गया।

शुक्ला ने बताया कि डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर ट्रेन शनिवार रात इंदौर पहुंची थी और सवारियों को उतारे जाने के बाद इस रेलगाड़ी को रख-रखाव के लिए यार्ड में ले जाया गया था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है और इस मामले की बारीकी से जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?