लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में मतिमंद लड़की से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2020 08:05 IST

गिरफ्तार आरोपी का नाम अविनाश कैलाश शेजूल (19) निवासी वालूज है. सातारा थाने के निरीक्षक विट्ठल पोटे ने बताया कि आरोपी विशेष बच्चों को वैन में स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है. 15 जनवरी की शाम को वालूज क्षेत्र के विशेष बच्चों को ले जाते समय उसने कुछ लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की.

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद अविनाश और उसके मित्र ने लड़की को अपने बीच में बैठाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी. वहीं आरोपियों के साथियों ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप तैयार कर ली. बाद में उक्त क्लिप एक आरोपी अविनाश ने अपने वॉट्स एप स्टेट्स पर अपलोड कर दी.

वलदगांव शिवार में स्थित विशेष बच्चों के स्कूल के विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले स्कूल वैन चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मतिमंद लड़की के साथ अश्लील हरकत की. इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसकी मोबाइल पर क्लिप तैयार कर उसे वॉट्स एप पर भी वायरल कर दिया. यह घटना शनिवार की सुबह सामने आई. शिकायत मिलते ही सातारा पुलिस ने स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी का नाम अविनाश कैलाश शेजूल (19) निवासी वालूज है. सातारा थाने के निरीक्षक विट्ठल पोटे ने बताया कि आरोपी विशेष बच्चों को वैन में स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है. 15 जनवरी की शाम को वालूज क्षेत्र के विशेष बच्चों को ले जाते समय उसने कुछ लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की. कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने दो साथियों को वैन में बैठा लिया. इसके बाद अविनाश और उसके मित्र ने लड़की को अपने बीच में बैठाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी. वहीं आरोपियों के साथियों ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप तैयार कर ली. बाद में उक्त क्लिप एक आरोपी अविनाश ने अपने वॉट्स एप स्टेट्स पर अपलोड कर दी.

वहीं एक अन्य आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी जब लड़की से अश्लील हरकत कर रहे थे, तब वह डर के मारे चिल्ला रही थी. मगर आरोपी उसे छोड़ नहीं रहे थे. क्लिप देखने के बाद वालूज परिसर के दो युवकों ने इस घटना की जानकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका को दी.

तत्पश्चात स्कूल प्रबंधन ने शनिवार की सुबह लड़की के पालकों को बुलाया और उनके साथ सातारा पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध फरियाद लिखाई. साथ ही सबूत के रूप में वायरल वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया. उसके दो साथियों के नाम पुलिस को पता चले हैं, उनकी खोजबीन जारी है.

टॅग्स :लोकमत समाचारऔरंगाबादकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO