उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती, उन्नाव में पत्रकार को मारी गोली, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 25, 2023 09:57 AM2023-06-25T09:57:01+5:302023-06-25T10:02:44+5:30

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अज्ञात बदमाशों ने बीती शनिवार रात में 25 वर्ष के स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी को गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में घायल पत्रकार को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

In Uttar Pradesh, criminals gave an open challenge to the police, shot a journalist in Unnao, know the full horoscope of the incident | उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती, उन्नाव में पत्रकार को मारी गोली, जानिए पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती, उन्नाव में पत्रकार को मारी गोली, जानिए पूरी वारदात

Highlightsउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बदमाशों ने दी पुलिस को खुलेआम चुनौती अपराधियों ने स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी को गोली मार दी, फिलहाल पत्रकार का इलाज चल रहा हैउन्नाव पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार सूबे के उन्नाव जिले में बीती शनिवार रात में अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्ष के एक स्थानीय पत्रकार मनु अवस्थी की गोली मारकर जानलेवा हमला किया लेकिन पत्रकार की जान बच गई है और वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के संबंध में उन्नाव पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि गोली लगने के फौरन बाद घायल पत्रकार मनु अवस्थी को उपचार के लिए पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घायल पत्रकार का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था और इलाज कर रहे डॉक्टरों द्वारा फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हमलावरों की गोली के शिकार हुए घायल पत्रकार मनु अवस्थी उन्नाव के पीडी नगर के रहने वाले थे।

पुलिस की ओर से दी गई सूचना के अनुसार पत्रकार मन्नू अवस्थी को रात करीब 10:25 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे का मकसद का पता लगा रही है और इस घटना के जुड़े संभावित तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है। खबरों के अनुसार घायल पत्रकार ने गोली मारे जाने के पीछे किसी विवाद को कारण बताया है।

लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या उन्होंने इस तरह के हमले के संभावित खतरे के संबंध में गोली लगने से पहले पुलिस से संपर्क किया था य़ा नहीं। उन्नाव पुलिस का कहना है कि वो घटना के सभी पहलुओं की पूरी गंभीतरता से पड़ताल कर रहे हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। 

Web Title: In Uttar Pradesh, criminals gave an open challenge to the police, shot a journalist in Unnao, know the full horoscope of the incident

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे