हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज शेयर पर एक मौलवी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
By भाषा | Published: April 5, 2020 04:13 PM2020-04-05T16:13:38+5:302020-04-05T16:13:38+5:30
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक संदेश प्रसारित करने के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरदी ने रविवार को कहा कि मौलवी ने अभद्र भाषा में एक संदेश प्रसारित किया जिसके बाद फतेहपुर तहसील में तनाव फैल गया।
Highlightsहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक संदेश प्रसारित करने के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिमला, (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक संदेश प्रसारित करने के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरदी ने रविवार को कहा कि मौलवी ने अभद्र भाषा में एक संदेश प्रसारित किया जिसके बाद फतेहपुर तहसील में तनाव फैल गया। उन्होंने कहा कि दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित पुलिसकर्मियों को तनाव समाप्त करने के लिए इलाके में भेजा गया। उन्होंने कहा कि मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अवांछित संदेश पोस्ट नहीं करें।