लाइव न्यूज़ :

Bihar: बाढ़ के कारण सड़क किनारे शरण लिए पति-पत्नी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 29, 2020 16:56 IST

बिहार के दरभंगा जिले में बाढ़ से बचने के लिए सड़क पर लेटे पति-पत्नी को एक मिनी ट्रक ने कुचला। जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ़ के कारण सड़क पर शरण लिए पति-पत्नी को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक अनियंत्रित मिनी ट्रक उनकी झोपड़ी में घुस गया।

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र में कोयला स्थान के पास बाढ़ के कारण सड़क पर शरण लिए पति-पत्नी को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। केवटी के अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने बताया कि कोयला स्थान गांव निवासी सुरेंद्र यादव अपने घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क किनारे प्लास्टिक की एक झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए थे। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक अनियंत्रित मिनी ट्रक उनकी झोपड़ी में घुस गया। उससे कुचल कर यादव और उनकी पत्नी प्रेमशीला देवी की मौत हो गयी। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 527 बी को जाम कर दिया। अजीत ने बताया कि मृतक सुरेंद्र यादव की मां मरनी देवी को तत्काल आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मिलने वाली अनुदान राशि का आठ लाख रुपये का चेक और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि वहां के मुखिया को दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। केवटी के थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदान राशि मिल जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क खाली कर दिया है। शिवकुमार ने बताया कि मिनी ट्रक के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

टॅग्स :बिहारदरभंगाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास