लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने गैस कटर से काटकर एटीएम से लूट लिए 24 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2023 14:59 IST

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एटीएम का ताला काट के कुछ दूरी पर फेंका हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी बेधड़क आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।सारण (छपरा) जिले में एसबीआई एटीएम मशीन से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।घटना मशरक थाना से महज 500 मीटर की दूरी और मुख्य बाजार में स्थित एटीएम में हुई है।

पटना:बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी बेधड़क आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में सारण (छपरा) जिले में एसबीआई एटीएम मशीन से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की देर रात में लूटेरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे पैसे निकालकर फरार हो गए। घटना मशरक थाना से महज 500 मीटर की दूरी और मुख्य बाजार में स्थित एटीएम में हुई है। 

बताया गया कि लूट से पहले दिन में एटीएम में 24 लाख रुपए लोड किए गए थे। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एटीएम का ताला काट के कुछ दूरी पर फेंका हुआ है। इसके बाद दुकानदारों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला। 

एसबीआई के एटीएम को लुटेरों द्वारा गैस कटर के माध्यम से काटकर पूरे रुपए लूट लिए गए थे। फिलहाल पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। हालांकि एटीएम कियोस्क वाले रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे, एसी सभी सामानों को अपराधियों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। 

मशरक थाना अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि बीती रात अपराधियों के द्वारा गैस कटर के माध्यम से एसबीआई बैंक का एटीएम काट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच चला रही है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारSBIएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास