लाइव न्यूज़ :

'टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण बदसूरत दिखती है', यह कहकर ऑटो चालक ने दिया पत्नी को तीन तलाक, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 1, 2019 20:01 IST

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों के संरक्षण) कानून 2019 की धारा 3 और 4 तथा आईपीसी की धारा 498 ए (घरेलू हिंसा) के तहत 30 अक्टूबर को व्यक्ति तथा उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में एक ऑटो चालक पर अपनी पत्नी को महज इस आधार पर ‘तीन तलाक’ देने का आरोप है क्योंकि वह टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण बदसूरत दिखती है। पुलिस ने मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों के संरक्षण) कानून 2019 की धारा 3 और 4 और आईपीसी की धारा 498 ए (घरेलू हिंसा) के तहत मामले दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद में एक ऑटो चालक पर अपनी पत्नी को महज इस आधार पर ‘तीन तलाक’ देने का आरोप है क्योंकि वह टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण बदसूरत दिखती है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों के संरक्षण) कानून 2019 की धारा 3 और 4 तथा आईपीसी की धारा 498 ए (घरेलू हिंसा) के तहत 30 अक्टूबर को व्यक्ति तथा उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

प्राथमिकी के अनुसार, महिला की मोहम्मद मुस्तफा से शादी तय की गई थी। उसके परिवार को बताया गया कि मुस्तफा का कपड़े का कारोबार है। जून में उनकी शादी के बाद महिला के परिवार को मालूम चला कि मुस्तफा ऑटो चलाता है और उसके परिवार के पास अपना मकान नहीं है जैसा कि बताया गया था।

पुलिस ने बताया कि ऐसा आरोप है कि उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और उसे पैसों के लिए प्रताड़ित किया। साथ ही उसे यह कहकर बेइज्जत किया गया कि टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण वह बदसूरत है। उसके सास-ससुर ने भी उसे प्रताड़ित किया, उसे बंद करके रखा और उसके माता-पिता से बात नहीं करने दी।

महिला ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘शादी के बाद उसने (मुस्तफा) मुझे और पैसों के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हमने उन्हें काफी पैसा और सोने के आभूषण भी दिए थे लेकिन वह और पैसा चाहता था। उसकी प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गयी कि वह यह कहकर मेरी आलोचना करने लगा कि मैं बदसूरत हूं और मेरे दांत टेढ़े-मेढ़े हैं।’’

उसने कहा, ‘‘मेरे सास-ससुर ने मुझे बंद करके रखा और मुझे अपने माता-पिता से बात भी नहीं करने दी।’’ जब यह सब असहनीय हो गया तो उसने अपने माता-पिता के साथ रहना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मुस्तफा पिछले महीने उसके माता-पिता के घर आया था और उसने गाली गलौज की तथा यह कहने के बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया कि उसकी उसमें दिलचस्पी नहीं रही।

टॅग्स :हैदराबादतीन तलाक़क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला