पत्नी पर शक के बाद पति ने सिल दिया उसका जननांग, पर महिला लगा रही गुहार- उसे गिरफ्तार मत करो

By विनीत कुमार | Published: August 29, 2021 10:28 AM2021-08-29T10:28:17+5:302021-08-29T10:32:09+5:30

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाला यह मामला सामने आया है। इससे पहले साल की शुरुआत में भी ऐसा ही मामला आया था जहां पति ने पत्नी के जननांगों को सिल दिया था।

Husband Sews MP Woman Genitals but wife says to police Dont arrest him | पत्नी पर शक के बाद पति ने सिल दिया उसका जननांग, पर महिला लगा रही गुहार- उसे गिरफ्तार मत करो

पत्नी पर शक के बाद पति ने सिल दिया उसका जननांग, पर महिला लगा रही गुहार- उसे गिरफ्तार मत करो

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के जननांगों को  सिल दिया क्योंकि उसे संदेह था कि वह उसे धोखा दे रही है।

हालांकि इतना विभत्स काम करने के बावजूद महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसके पति के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करे।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस से अनुरोध किया कि वह उसके पति को केवल डांटे और बताए कि वह ऐसा काम फिर नहीं करे। 

सिंगरौली के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया, 'आरोपी की पत्नी द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति फिलहाल फरार है।'

उत्तर प्रदेश से भी सामने आया था ऐसा ही मामला

इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक और ऐसी ही घटना में यूपी के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध में लिप्त होने के संदेह में एल्यूमीनियम के धागे से उसके गुप्तांगों को सिल दिया था।
 
यह कथित घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक इलाके में हुई थी। पेशे से ट्रक ड्राईवर इस शख्स ने पत्नी की निष्ठा को भी जांचने की बात कही थी।

पत्नी की ओर से इस संबंध में मंजूरी मिलने के बाद पति ने उसके हाथ और पैर बांध दिए और उसके गुप्तांगों को सिल दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार उसके पति भाग जाने के बाद खून से लथपथ 24 वर्षीय पत्नी ने अपनी मां से संपर्क किया, जो पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और फिर मिलक पुलिस थाने में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। 

इसके बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने भी पुष्टि की कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और आश्वासन दिया कि उसे उचित उपचार दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को बाद में दिन में हिरासत में ले लिया गया था।

Web Title: Husband Sews MP Woman Genitals but wife says to police Dont arrest him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे