खौफनाक जुर्म: चाचा ने नाबालिग का किया रेप, गर्भवती होने के बाद खुला मामला, जानिए पूरी घटना
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 21, 2022 07:51 AM2022-02-21T07:51:00+5:302022-02-21T08:00:15+5:30
पीड़िता कोयंबटूर जिले के वालपराई के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण उसका स्कूल बंद था। इसलिए वो सितंबर 2021 में अपनी दादी के घर मदुरै में आकर रहने लगी थी। तभी उसके चाचा ने रेप जैसे जघन्य अपराध का शिकार बनाया।

खौफनाक जुर्म: चाचा ने नाबालिग का किया रेप, गर्भवती होने के बाद खुला मामला, जानिए पूरी घटना
मदुरै: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक 15 साल की किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके चाचा ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना मदुरै में हुई, जब नाबालिग लड़की के चाचा ने उसे डरा-धमकाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
इस कारण से कक्षा 8 में पढ़ने वाली पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता कोयंबटूर जिले के वालपराई के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण उसका स्कूल बंद था। इसलिए वो सितंबर 2021 में अपनी दादी के घर मदुरै में आकर रहने लगी थी।
इसी दौरान हैवान चाचा ने उसे अपनी गलत नियत का शिकार बना लिया। चाचा ने रेप करने के बाद उसे धमकी दी की अगर वो ये बात किसी और से बतायेगी तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी के डर से दहशत में आकर उस नाबालिग ने यह बात सभी से छुपा कर रखी।
इस मामले में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जब किशोरी दादी के साथ मदुरै में रह रही थी तो उसी दौरान लड़की के 33 साल के चाचा ने एक दिन दादी के घर पर न रहने के दौरान लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वो कई दिनों तक अपनी गंदी हरकत को दोहराता रहा।
जब फरवरी 2022 में कोविड कम होने के बाद फिर से स्कूल खुले तो लड़की वापस अपने मां-बाप के पास कोयंबटूर के वालपराई वापस लौट आई। लेकिन अचानक उसके पेट में दर्द होने के कारण एक दिन परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें जानकारी दी की उनकी बेटी गर्भवती है। यह सुनने के बाद माता-पिता के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
इसके बाद लड़की के माता-पिता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और लड़की को बेहतर इलाज के लिए राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया। माता-पिता की शिकायत के बाद मेलूर की महिला थाने की पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया और उसके चाचा के खिलाफ रेप के केस दर्ज किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।