रैप सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी, दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की शिकायत, मांगी सुरक्षा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 21, 2023 07:17 PM2023-06-21T19:17:51+5:302023-06-21T19:20:16+5:30

धमकी मिलने के बाद हनी सिंह घबराए हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है। मैं बहुत डरा हुआ हूं।

Honey Singh has allegedly received a threat call from Goldy Brar sought protection from Delhi Police | रैप सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी, दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की शिकायत, मांगी सुरक्षा

रैप सिंगर हनी सिंह

Highlightsगैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रैप सिंगर हनी सिंह को धमकी दीधमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचेहनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रैप सिंगर हनी सिंह को धमकी दी है। गोल्डी बराड़ से धमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मोसे वाला की हत्या का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है। 

बताया जा रहा है कि कनाडा में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को  एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है। कनाडा की सरकार ने गोल्डी बराड़ का नाम देश के 25 वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है।

गोल्डी बराड़ से धमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह ने  दिल्ली के स्पेशल सेल के कमिश्नर से मुलाकात की। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दी है जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हालांकि धमकी मिलने के बाद हनी सिंह घबराए हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है।  मैं बहुत डरा हुआ हूं। 

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ इससे पहले कई मशहूर लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। फिलहाल वह कनाडा में बैठकर पूरा गैंग लीड कर रहा है। उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी मारने की धमकी दी थी। गोल्डी बराड़ भारतीय एजेंसियों के रडार पर है और उसे पकड़ने के लिए इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मैंने पुलिस को सभी सबूत दिये हैं। मुझे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कुछ फोन आए थे और वॉइस नोट्स आए थे। मैंने आप सभी से भी कुछ भी नहीं छिपाया है। जल्दी ही और विस्तृत जानकारी दूंगा। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है।

Web Title: Honey Singh has allegedly received a threat call from Goldy Brar sought protection from Delhi Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे