लाइव न्यूज़ :

पति दोस्त को बुलाकर करवाता था पत्नी का रेप, हाई कोर्ट ने शख्स को दी ये कहकर जमानत

By अनुराग आनंद | Updated: December 31, 2020 11:54 IST

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति अपने दोस्त को कहकर पत्नी का यौन उत्पीड़न करवाया और इस पूरे घटना का वीडियो पति ने मोबईल में बनाया।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 और 2018 के बीच महिला के साथ बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी मौजूदगी में महिला को अन्य व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

मुंबई: पति के इशारे पर महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी एक व्यक्ति को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने आदमी को इस आधार पर जमानत दी कि यह स्पष्ट नहीं था कि उस व्यक्ति किस परिस्थिति में पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाए थे। हलांकि, महिला ने आरोपी की पहचान कर ली थी।

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत देते समय, अदालत ने यह भी देखा कि चूंकि कथित कृत्य महिला के पति के इशारे पर किया गया था, इसलिए यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत बलात्कार नहीं है।

2015 और 2018 के बीच महिला के साथ बलात्कार हुआ-

मुंबईहाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पीडी नाइक की अदालत को सूचित किया गया था कि 2015 और 2018 के बीच महिला के साथ बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी मौजूदगी में महिला को अन्य व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

महिला के मुताबिक, उसकी शादी 2009 में एक ऐसे शख्स से हुई थी, जो मर्चेंट नेवी में काम करता था। महिला ने आरोप लगाया कि 2015 में जहाज से लौटने के बाद, उसके पति ने अपने दोस्त को अपने घर बुलाया। पति के साथ बैठकर उस शख्स ने शराब का सेवन किया और इसके बाद कथित तौर पर शिकायतकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न किया।

पति ने दोस्त को पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा-

इस घटना के अगले दिन, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, उसके पति ने रात में जो कुछ भी उसके दोस्त व पत्नी के बीच हुआ उसे अपने मोबाइल वीडियो में कैद कर लिया है और उसके पति ने बताया कि अपने दोस्त को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए उसी ने कहा था। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि पति ने उसे अपनी मांगों को मानने के लिए मजबूर किया, ऐसा नहीं करने पर उसने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

उसने यह भी दावा किया कि उसके पति ने भी उसका यौन शोषण किया और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। फरवरी 2019 में, महिला ने आखिरकार अपने पति और अन्य पुरुषों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज करने का फैसला किया।

प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि धारा 376 आवेदक के खिलाफ नहीं लगाए जा सकते: कोर्ट

अभियुक्तों के वकील ने अदालत को बताया कि यद्यपि घटनाएं 2015 और 2018 के बीच हुई थीं, 2019 में शिकायत दर्ज की गई थी और इस प्रकार साफ है कि इस प्राथमिकी को दर्ज करने में काफी देरी हुई।

पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि धारा 376 आवेदक के खिलाफ नहीं लगाए जा सकते हैं। चूंकि मुकदमे की जांच अभी लंबित है, इसलिए इस मामले में वारंट को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। इस तरह डेढ़ साल से हिरासत में बंद आरोपी को अदालत ने जमानत दे दी है।

टॅग्स :रेपमुंबईनेवीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज