लाइव न्यूज़ :

यूपी: गर्ल्स स्कूल के वॉशरूम में मिला कैमरा, वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल समेत 4 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2018 23:00 IST

कोतवाली में पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई: स्कूल की लड़कियों के शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराजगंज पुलिस ने स्कूल प्रधानाचार्य सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पड़ोस के महाराजगंज जिले की कोतवाली में पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामला तब प्रकाश में आया, जब बड़ी संख्या में लड़कियों के माता-पिता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सुबह छात्राओं के साथ उनके माता पिता ने वीडियो संबंधी घटना को लेकर प्रदर्शन किया । सीबीएसई बोर्ड का उक्त स्कूल दसवीं कक्षा तक है।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य, उसके भाई और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्ला ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि एवरेस्ट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंखो पूरो के भाई ऐजो ने लड़कियों के शौचालय में पांच—छह महीने पहले कैमरा लगा दिया था । स्कूल शिक्षकों अश्विनी गुप्ता और विजय बहादुर ने इस कैमरे को देखा और इसका वीडियो मार्च में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया लेकिन तब वीडियो ज्यादा लोगों की नजरों में नहीं आया था । स्कूल प्रशासन ने दोनों शिक्षकों को निष्कासित कर दिया लेकिन उन्होंने हाल में वीडियो फिर वायरल कर दिया।

वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्हें कैमरे की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 20 साल से स्कूल की प्रिंसिपल हूं और मेरा समाज में अच्छा सम्मान है। मुझे गुप्त कैमरे के बारे में कुछ नहीं पता। वीडियो फर्जी भी हो सकते हैं। कुछ भी हो, स्कूल प्रबंधन असल दोषियों को पकड़ने में पुलिस की पूरी मदद करेगा।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास