लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः गुरुग्राम में पति और देवर के सामने महिला का रेप, आरोपी गिरफ्तार

By IANS | Updated: January 23, 2018 05:12 IST

पीड़िता का आरोप है कि उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। एक आदमी ने उसे पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

Open in App

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला से उसके परिवार के सामने दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। महिला और उसके परिवार से मारपीट करने के लिए तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दीनापुर जिले के एक गांव की 22 वर्षीय एक महिला वर्तमान में गुरुग्राम के साउथ सिटी 1 क्षेत्र में रहती है। महिला ने चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए कहा कि रविवार की शाम जब वह अपने पति और अन्य परिजनों के साथ तिगरा गांव में एक समारोह में शामिल होने गई थी। वापस लौटते समय एक अन्य गाड़ी में सवार चार व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।पीड़िता ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और उनमें से एक आदमी ने महिला को पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सभी आरोपी संजीत, देशवीर, धर्मेदर और पवन सोहना के निकट एक गांव के निवासी हैं।

आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बीते दिनों हरियाणा में रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मीडिया पर आरोप मढ़ा था कि मामलों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है।

टॅग्स :रेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा