Haryana ki khabar: दंपति की मौत, महिला का शव जोहड़ के समीप निर्वस्त्र अवस्था में, पति का शव आंगन में पड़ा मिला

By भाषा | Published: April 10, 2020 06:24 PM2020-04-10T18:24:36+5:302020-04-10T18:24:36+5:30

हरियाणा में क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहा है। राज्य के दादरी जिले के सपमसपुर गांव में पति और पत्नी की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

haryana bhiwani couple's death body woman found dead nude johar husband found in the courtyard | Haryana ki khabar: दंपति की मौत, महिला का शव जोहड़ के समीप निर्वस्त्र अवस्था में, पति का शव आंगन में पड़ा मिला

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Highlightsशवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इस संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय राजेश शुक्रवार की तड़के अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीता के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकले थे।

भिवानीःदादरी जिले के समसपुर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर बरामद हुए हैं।

महिला का शव जोहड़ के समीप निर्वस्त्र अवस्था में मिला। वहीं उसके पति का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। सदर पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इस संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय राजेश शुक्रवार की तड़के अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीता के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। तड़के करीब चार बजे राजेश के बेटे ने अपने पिता को घर के आंगन में अचेत पड़ा देखा तो उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने सीता की तलाश शुरू की तो उसका शव जोहड़ के समीप नग्न अवस्था में पड़ा मिला। 

Web Title: haryana bhiwani couple's death body woman found dead nude johar husband found in the courtyard

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे