लाइव न्यूज़ :

हमीरपुरः महिला को सात दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, कोल्‍ड ड्रिंक पिलाया, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 2, 2022 21:50 IST

पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 22 अगस्त को उसकी पत्नी बाजार में सब्जी लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाली रुबी सैनी से उसकी मुलाकात हो गयी और वह उसे अपने घर ले जाने की बात कहकर कोल्‍ड ड्रिंक पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बंधक बनाकर ले जाया गया और सात दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुरःउत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र की एक महिला को सात दिनों तक बंधक बनाकर कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति की तहरीर पर राठ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 22 अगस्त को उसकी पत्नी बाजार में सब्जी लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाली रुबी सैनी से उसकी मुलाकात हो गयी और वह उसे अपने घर ले जाने की बात कहकर कोल्‍ड ड्रिंक पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गयी और उसे बंधक बनाकर ले जाया गया और सात दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। राठ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार राय ने बताया, ''शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूबी, ओंकार सैनी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।'' यह दावा किया गया है कि महिला को 29 अगस्त की शाम को महोबा जिले के चरखारी गांव के रहने वाले ओमकार सैनी के घर से बरामद किया गया है।

हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि पीड़िता के पति ने अपनी लापता पत्नी के बारे में पहले पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया और आखिरकार उसने अपनी पत्नी को आरोपियों के चंगुल से कैसे निकाला। एसएचओ ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये