लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में तीन युवकों ने दसवीं की छात्रा से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 19:35 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव तीन युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया. मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घर से कुछ दूरी पर गुजर रही रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गई थी. छात्रा को पकड़ कर एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे लाइन की तरफ गई दसवीं की एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

यही नहीं दुष्कर्मियों के द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया. इस घटना को लेकर छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जिस मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा दस दिन पूर्व अपने अपने घर से कुछ दूरी पर गुजर रही रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गई थी. तभी गांव के ही तीन युवक वहां पहुंच गए तथा छात्रा को पकड़ कर एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान इस घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया गया.

वीडियो बनाने के बाद युवक छात्रा को धमकी देने लगे कि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे. धमकी मिलने के बाद भी छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी घर के लोगों को दिया. लेकिन बदनामी तथा धमकी देने के डर के कारण घर के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस का नहीं दिया.

इस बीच घटना के दस दिन बाद युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार को दिया. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष से इस घटना की जानकारी होने पर गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार पूरे मामले की जांच करते हुए पीड़ित छात्रा को महिला थाने भेजकर उसका बयान दर्ज कराया.

छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना खरनही गांव निवासी मनीष राम, सोनू राम व गुलाब राम को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की जांच पड़ताल कर रहीं पुलिस इंस्पेक्टर रंजीता सिन्हा ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडिया बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये