लाइव न्यूज़ :

Gonda Murder: फोन कर घर से बाहर बुलाया और चाकू से हमलाकर हत्या?, मेडिकल कॉलेज के पीछे शव बरामद, बॉडी पर कई निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 11:41 IST

Gonda Murder: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान परेड सरकार के निवासी विजय पांडेय (22) के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रथम दृष्टया शव पर चाकू से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं।कॉल आने के बाद वह घर से निकल गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। पांच टीम गठित की गई है और मामले में जल्द ही खुलासा होगा।

Gonda Murder: गोंडा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीछे आज सुबह एक युवक का शव होने की सूचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्रीय इकाई के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान परेड सरकार के निवासी विजय पांडेय (22) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर चाकू से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आज तड़के करीब तीन बजे विजय के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आने के बाद वह घर से निकल गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित की गई है और मामले में जल्द ही खुलासा होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास