लाइव न्यूज़ :

उदयपुर रेलवे स्टेशन के पास लड़की के साथ उसके दो साथी मिथुन और बोवर देबबर्मा ने चलती गाड़ी में किया सामूहिक बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 16:08 IST

Gomti: दो पड़ोसियों के साथ त्रिपुरेश्वरी मंदिर गई थी। मंदिर में दर्शन के बाद दो लड़के उसे कार में उदयपुर रेलवे स्टेशन ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ते में मिथुन और बोवर ने चलती गाड़ी में बलात्कार किया।रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

अगरतलाः त्रिपुरा के गोमती जिले में उदयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की के साथ उसके दो साथियों ने चलती गाड़ी में सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह कहा। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान महारानी निवासी मिथुन देबनाथ (24) और बोवर देबबर्मा (24) के रूप में हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरके पुर महिला थाने की प्रभारी निभा सिन्हा ने बताया, "लड़की बृहस्पतिवार शाम अपने दो पड़ोसियों के साथ त्रिपुरेश्वरी मंदिर गई थी। मंदिर में दर्शन के बाद दो लड़के उसे कार में उदयपुर रेलवे स्टेशन ले गए।

रास्ते में मिथुन और बोवर ने चलती गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया।" सिन्हा ने बताया कि तीनों को पहले उदयपुर उपमंडल के काकराबान चेकगेट पर उस समय हिरासत में लिया गया जब वे रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। उन्होंने बताया, "पूछने पर लड़की ने बताया कि उसके दो साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया है।

इसके बाद हम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आए।" शुक्रवार को पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद दोनों युवकों को घटना में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, "एक फॉरेंसिक टीम ने उस वाहन की जांच की है जिसमें लड़की के साथ बलात्कार हुआ था। पीड़िता को अपना बयान दर्ज कराने के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला