लाइव न्यूज़ :

चार प्रेमियों की मदद से पत्नी ने पति के किए टुकड़े-टुकड़े, वजह जानकर रिश्तों से उठ जाएगा भरोसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2018 15:16 IST

पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी और उसके तीनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक प्रेमी अभी भी फरार है।

Open in App

गोवा, 10 मई:  गोवा की कुरचोरेम इलाके में हत्या का एक ऐसा ममाला सामने आया, जिसको जानने के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस ने एक 30 वर्षीय कल्पना नाम की  महिला को पति के मौत के आरोप में गिरफ्तार किया है। कल्पना पर इस बात का चार्ज है कि उसने अपने चार प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। 

हत्या के बाद उसने अपने पति के शव को तीन टुकड़े-टुकड़े में काट दिए। फिर इन तीनों टुकड़ो को अलग-अलग जगह दफना दिया। पुलिस के मुताबिक इन चारों प्रेमियों की पहचान  राजस्थान के पंकज पवार, मारेगाओ के अकीम, आदित्य गुज्जर और अब्दुल शेख के तौर पर हुई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल कल्पना के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आदित्य को पुलिस अभी भी तलाश रही है। मृतक पति का नाम बसवराज है। जो नॉर्थ गोवा ड्राइविंग का काम करता था। बसवराज को अपनी पत्नी कल्पना पर शक था। उसे इस बात अंदेशा था कि उसकी पत्नी का तीन पुरुषों के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर बसवराज और कल्पना का एक अप्रैल को कापी झगड़ा हुआ था। 

12वीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, कहा- बीजेपी नेता के बेटे ने घर से निकलना किया मुश्किल

पुलिस के मुताबिक एक अप्रैल के झगड़े के बाद कल्पना ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची। पहले उसने अपने चारों प्रेमियों को गोवा बुलाया। इसके बाद घर में बुलाकर पहले उसने अपने पति बसवराज के गले में रस्सी कसी और आदित्य ने उसका पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद बाकी तीनों ने मिलकर बसवराज के शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग बैग में भरकर गोवा के अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। 

पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद कल्पना ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर बसवराज की हत्या का प्लान बनाया। उसने अपने चारों प्रेमियों को बुलाया। कल्पना ने बसवराज के गले में रस्सी कसी और आदित्य ने उसका पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया। बाकी तीनों ने मिलकर बसवराज के तीन टुकड़े किए। पांचों ने मिलकर शव के टुकड़े अलग-अलग बैग में भरे और उन्हें अनमोड घाट के पास ले गए। यहां तीन अलग-अलग जगहों पर यह बैग फेंक दिए। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी और मृतक दोनों अकेले रहते थे। इसलिए उन्हें इस घटना के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। काफी दिनों तक जब आस-पड़ोस वालों को बसवराज नहीं दिखे तो उन्होंने आरोपी पत्नी से पूछा तो उसने अजीब व्यवहार किया। जिसेक बाद मोहल्ले वालों को शक हो गया और उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने जब छान-बीन शुरू की तो जाकर मामले का खुलासा हुआ। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई