लाइव न्यूज़ :

दो लाख रुपये दो, नहीं तो पुलवामा की तरह बम से उड़ा दूंगा स्कूल, नौवीं के छात्र ने दी धमकी

By भाषा | Updated: February 20, 2020 19:54 IST

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि चनेहटा गांव में मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के गांव स्थित मकान में शुक्रवार रात एक पत्र फेंका गया था। उसमें स्कूल और उनके घर को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह की शिकायत के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मंगलवार को कक्षा नौ का छात्र एक पत्र लेकर आया और प्रधानाचार्य को थमा दिया।

बरेली जिले के कैंट के मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल समेत प्रबंधक के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले नौवीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि चनेहटा गांव में मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के गांव स्थित मकान में शुक्रवार रात एक पत्र फेंका गया था। उसमें स्कूल और उनके घर को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि सिंह की शिकायत के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन दिन से धमकी देने वाले को तलाश रही थी। मंगलवार को कक्षा नौ का छात्र एक पत्र लेकर आया और प्रधानाचार्य को थमा दिया।

उसमें लिखा था कि तुम माने नहीं, पुलिस को सूचना दे दी। अब अगर स्कूल को बम से बचाना है तो दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस ने छात्र से पूछताछ की। इस दौरान वह लगातार अलग-अलग बातें बोलता रहा। पुलिस ने शक होने पर जब लिखावट मिलान कराया तो पता चला कि पत्र उसी छात्र ने लिखे हैं।

पूछने पर उसने यह बात स्वीकार भी की। पुलिस ने उसकी साइंस की कॉपी भी बरामद कर ली है, जिसमें से पन्ने फाड़ कर धमकी भरे पत्र लिखे गए थे। पकड़ा गया छात्र केंट क्षेत्र में अपने भाई और मां के साथ रहता है। वह अखबार बांटने का काम भी करता था। छात्र ने बताया कि उसने पैसे कमाने के लिए ऐसा किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली