मेले से घर लौट रही थीं 2 आदिवासी लड़कियां, 6-7 लोगों ने किया अगवा और खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 22:47 IST2026-01-27T22:46:53+5:302026-01-27T22:47:43+5:30

Giridih: घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके में रविवार रात को तब हुई जब दो नाबालिग लड़कियां गांव के एक मेले से घर लौट रही थीं।

Giridih 2 tribal girls returning home fair when they abducted 6-7 men taken field gang-raped jharkhand police | मेले से घर लौट रही थीं 2 आदिवासी लड़कियां, 6-7 लोगों ने किया अगवा और खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

सांकेतिक फोटो

Highlightsहरलाडीह चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छह-सात अज्ञात लोगों ने लड़कियों को अगवा किया।पीड़िताओं की माताओं के बयानों के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।दोषियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके में रविवार रात को तब हुई जब दो नाबालिग लड़कियां गांव के एक मेले से घर लौट रही थीं।

हरलाडीह चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छह-सात अज्ञात लोगों ने लड़कियों को अगवा किया और उन्हें पास के एक खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िताओं की माताओं के बयानों के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

और मामले की जांच जारी है। डुमरी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने कहा कि पीड़िताओं की मेडिकल जांच करा ली गई है और दोषियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Web Title: Giridih 2 tribal girls returning home fair when they abducted 6-7 men taken field gang-raped jharkhand police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे