Ghaziabad: मां-बाप ने ऑनलाइन गेमिंग से किया मना, 3 नाबालिग बहनों ने कर ली आत्महत्या; 9वीं मंजिल से लगाई छलांग
By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2026 09:55 IST2026-02-04T09:31:48+5:302026-02-04T09:55:50+5:30
Ghaziabad: खबरों के मुताबिक, तीनों बहनें नहाने, खाने, स्कूल जाने, सोने और अन्य दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों सहित सब कुछ एक साथ करती थीं।

Ghaziabad: मां-बाप ने ऑनलाइन गेमिंग से किया मना, 3 नाबालिग बहनों ने कर ली आत्महत्या; 9वीं मंजिल से लगाई छलांग
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार, एक परिवार की तीन लड़कियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अपने माता-पिता की ऑनलाइन गेमिंग की लत पर आपत्ति के बाद अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों ने कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़कियों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है।
तीनों बहनें कथित तौर पर नहाने, खाने, स्कूल जाने, सोने और अन्य दैनिक गतिविधियों सहित सभी काम एक साथ करती थीं।
#Breaking
— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) February 4, 2026
3 Minor Sisters Jump Off 9th Floor In Ghaziabad After Parents Object To #Online_Gaming#Ghaziabad#Indiapic.twitter.com/tAdzVOoWqZ
📌According to the police, all three sisters were addicted to online games.
📌The ages of the three sisters are reported to be 16, 14,…
खबरों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी और वे टास्क-बेस्ड 'कोरियन लव गेम' खेलती थीं। पुलिस के अनुसार, लड़कियां नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रही थीं। यह घटना बुधवार, 4 फरवरी को सुबह करीब 2 बजे गाजियाबाद की एक रिहायशी टाउनशिप भारत सिटी में हुई। हालांकि, इस चरम कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Shalimar Garden ACP Atul Kumar Singh says, "On 4th February 2026, around 2.15 am, Police received information that 3 girls jumped off the 9th floor of a block at Bharat City under Tila Mod Police Station and died on the spot...The girls were found dead on the spot. 108… https://t.co/ooRMdVBIBnpic.twitter.com/fcJNbBJxMa
— ANI (@ANI) February 4, 2026