लाइव न्यूज़ :

कार के अंदर बैग में बंद मिला लिव इन रिलेशन में रह रही लड़की का शव, फरार प्रेमी ने ऐसी की हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2018 19:10 IST

घटना गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App

गाजियाबाद, 13 जून: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक कार के अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का शव कार के अंदर रखे एक बैग में था। यह कार खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एंक्लेव में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला का शव तकरीबन 3-4 दिन पुराना है। जिस महिला की लाश मिली है उसका नाम ज्योति वर्मा बताया जा रहा है। वह पिछले पांच महीने पहले ही अपने लिव-इन- रिलेशनशिप पार्टनर शिवम विधि के साथ रहने  नेहरू गार्डन चौकी क्षेत्र के वंदना एंक्लेव में रहने आई थी। 

पॉर्न एडिक्ट भाई ने बहन का रेप कर किया प्रग्नेंट, पूरी वारदात जान शर्म से झुक जाएगा आपका सिर

पड़ोसियों के मुताबिक शिवम और ज्योति के घर से पिछले दो दिनों से काफी बदबू आ रही थी। जिसके बारे में आस-पास के लोगों ने शिवम को बोला भी तो शिवम ने जवाब दिया कि उसके घर में चूहा मर गया होगा वह आज घर की सफाई करा देगा।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार ( 13 जून) की रात खुद ड्राइव की और ज्योति के डेडबॉडी  को एक बैग में भरकर कार में रखकर पिछली सीट रखकर ले जा रहा था लेकिन उस वक्त गाड़ी से इतनी तेज बदबू आई कि आस-पास के लोगों ने उसे रोक लिया। जैसे ही भीड़ बढ़ी शिवम मौके से भाग गया। लोगों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

एसपी सिटी आकाश तोमर ने कहा, वंदना एंक्लेव में गाड़ी के अंदर एक बैग में एक महिला का शव मिला है। शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। लड़की की उम्र तकरीबन 25 साल की है। वह पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली