लाइव न्यूज़ :

गयाः ग्रामीणों ने लड़की को प्रेमी संग पकड़ा, पिटाई, गिड़गिड़ाती रही और रहम की भीख मांगती रही, भैया मुझे छोड़ दो...,वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2022 19:17 IST

बिहार में गया जिले के कोंच प्रखंड की सिमरा पंचायत के सिमरा-कमल बिगहा गांव का मामला है. पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीण बार-बार उसका दुपट्टा खींच रहे हैं.घर-मोहल्ले की जानकारी लोग मांगते हैं. उनके आधार कार्ड मांगते है.ग्रामीणों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की यहां तक कह देती है कि मैं मर जाऊंगी.

पटनाः बिहार में गया जिले के कोंच प्रखंड की सिमरा पंचायत के सिमरा-कमल बिगहा गांव में एक प्रेमी जोड़े की पिटाई करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और इसके बाद दोनों की जात पूछी फिर दोनों को पिटने लगे.

 

इस दौरान लड़की रोती रही, गिड़गिड़ाती रही और रहम की भीख मांगती रही, भैया मुझे छोड़ दो..., लेकिन किसी पर इसका असर नहीं हुआ. इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. वीडियो में लडकी सहमी हुई दुपट्टे से अपने चेहरे को ढंकने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बार-बार उसका दुपट्टा खींच रहे हैं.

युवती को ग्रामीण परेशान कर रहे हैं और जब उसे बचाने के लिए युवक आगे आता है, तो लोग उस पर भी हावी हो जाते हैं. इस दौरान दोनों की जाति पूछी जाती है, घर-मोहल्ले की जानकारी लोग मांगते हैं. उनके आधार कार्ड मांगते है. युवती रो रोकर छोड़ देने की विनती भी करती है.

ग्रामीणों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की यहां तक कह देती है कि मैं मर जाऊंगी. फिर भी लोगों का दिल नहीं पसीजता है. हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीण युवकों को डांट लगाते हुए उस युवती को मुक्त कर देते हैं. वीडियो में लड़की प्रेमी को अपनी दीदी का देवर बता रही है.  इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की पुष्टि की जा रही है.

गया जिले के एसएसपी हरप्रीत कौर का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जाएगी. इसके लिए एसडीपीओ टिकारी को जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. युवती को जिन्होंने परेशान करने की कोशिश की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

मामले में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन जल्दी ही उनकी पहचान कर ली जाएगी. घटना किस जगह की है, ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जबकि कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि वीडियो में ग्रामीण युवकों के बीच में घिरे युवक और युवती के बारे में पता किया जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास