लाइव न्यूज़ :

बिहार में निर्भया कांड: गैंगरेप के बाद पीड़िता के साथ दरिंदगी, पटना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी की घटिया हरकत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2019 13:33 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना बाद में लड़की को किसी तरह घर पहुंचकर अचेत हो गई. बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत चिंताजनक देखकर उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देमोहल्ले के लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय कि यह घटना है. घटना के बाद रोते बिलखते किशोरी अपने घर पहुंची.नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जब तक बयान दर्ज नहीं हो जाता है, तब तक घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

बिहार के छपरा में शहर के नगर थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा उसके गुप्तांग में लोहे का रॉड डालने की शर्मनाक घटना शनिवार को हुई है. इस घटना ने दिल्‍ली के 'निर्भया कांड' की याद दिला दी है. हद तो तब हो गई, जब पटना मेडिकल कॉलेज व अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बुरी तरह घायल लड़की का तब तक इलाज करने से इनकार कर दिया, जब तक उसे प्राथमिकी की कॉपी न मिल जाए.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना बाद में लड़की को किसी तरह घर पहुंचकर अचेत हो गई. बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत चिंताजनक देखकर उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया. 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़िता  के परिजनों का बयान दर्ज नहीं हो सका है. घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रहा है. बयान दर्ज करने के लिए नगर थाना की पुलिस तथा महिला थानाध्यक्ष को पटना भेजा गया है. नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जब तक बयान दर्ज नहीं हो जाता है, तब तक घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. इस घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है.

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय कि यह घटना है. घटना के बाद रोते बिलखते किशोरी अपने घर पहुंची. खून से लथपथ हालत में देख कर परिजन घबरा गये. पहले तो, परिजन भी घटना के बारे में समझ नहीं पाये. इलाज के लिए जब वह सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे और लड़कीकुछ होश में आयी तो, घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी.

वहीं, सारण एसपी ने मामले में बताया कि पीड़िता  की स्थिति खतरे से बाहर है. पीड़िता  का इलाज फिलहाल पीएमसीएच में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

घटना का दूसरा शर्मनाक पहलु पटना के पीएमसीएच में देखने को तब मिला, जब बुरी तरह घायल लड़कीका तत्‍काल इलाज करने से पीएमसीएच के डॉक्‍टरों ने इनकार कर दिया. वे इलाज के पहले प्राथमिकी की कॉपी के लिए अड गए. परिजनों ने बार-बार आगह किया कि प्राथमिकी कॉपी आ ही जाएगी, इलाज तो शुरू कीजिए, लेकिन वे नहीं माने. बाद में जब मामला मीडिया में गया मे डॉक्‍टरों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन याद आई और इलाज शुरू हुआ. दुर्घटना या अपराध के मामलों में डॉक्‍टरों को तत्‍काल इलाज आरंभ करना है. 

पुलिस औपचारिकताओं के पूरे होने होने के नाम पर इलाज को नहीं रोकना है. लेकिन इस मामले में पीएमसीएच में डॅक्‍टरों ने पुलिस औपचारिकता के नाम पर तीन घंटे तक इलाज शुरू नहीं किया और जब दबाव बढा तो बिना प्राथमिकी के इलाज शुरू किया.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?