भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी, जाली नोट के नाम पर रुपया डबलिंग का भंडाफोड़, हरियाणा पुलिस-बिहार एसटीएफ जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2026 17:30 IST2026-01-21T17:28:41+5:302026-01-21T17:30:01+5:30

हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में की गई।

former BJP district spokesperson Pankaj Kumar Lal Raid residence doubling money fake notes exposed Haryana Police and Bihar STF engaged in investigation | भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी, जाली नोट के नाम पर रुपया डबलिंग का भंडाफोड़, हरियाणा पुलिस-बिहार एसटीएफ जांच में जुटी

सांकेतिक फोटो

Highlights2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की।

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी कर जाली नोट के नाम पर रुपया डबलिंग का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में की गई।

बताया जाता है कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। जिसमें अनुसंधान में कई व्यक्ति का नाम सामने आया है। इसी कड़ी में हरियाणा एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की।

टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार, छापेमारी के दौरान किसी को घर के नजदीक जाने नहीं दिया गया। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाने में भी जुटी हैं। बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पहले भाजपा का जिला प्रवक्ता था और वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की सप्लाई के काम से जुड़ा है।

इसके अलावा वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी भी संचालित करता है। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक लागत का आलीशान मकान निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम फिलहाल जारी है। पुलिस व एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि वक्त पर पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं एसटीएफ ने फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाई है।

Web Title: former BJP district spokesperson Pankaj Kumar Lal Raid residence doubling money fake notes exposed Haryana Police and Bihar STF engaged in investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे