पिता की घिनौनी हरकत, 16 साल की बेटी के साथ करता रहा कई दिनों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर खुलासा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2020 12:18 PM2020-01-17T12:18:12+5:302020-01-17T12:18:12+5:30
आरोपी पिता ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।
चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ 6 महीने तक लगातार रेप करने के बाद गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने गुरुवार (16 जनवरी) को आरोपी-पिता को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि 35 वर्षीय आरोपी पेशे से राजमिस्त्री है।
पुलिस को इस घिनौनी हरकत के बारे में तब जानकारी मिली, जब बलात्कार पीड़ित लड़की को महसूस हुआ कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को कॉल कर इस बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प के कार्यकर्ताओं ने उसकी मेडिकल जांच करवाई। जिसमें लड़की चार महीने की गर्भावती पाई गई।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइल्ड हेल्पलाइन की एक कार्यकर्ता रावी देवी ने बताया, 'पीड़िता अपने माता-पिता और चार भाई- बहनों के साथ खजेरी गांव में रहती थी। छह महीने पहले लड़की की माता अपने पति से झगड़ने के बाद उत्तर प्रदेश चली गई थी।
जिसके बाद आरोपी की बहन सभी बच्चों को अपने घर ले गई। इसके कुछ समय बाद आरोपी-पिता अपनी 16 साल की बेटी को घर वापस ले आया और उससे करवा चौथ पर व्रत करने की जबरदस्ती की। आरोपी पिता ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।'
चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यकर्तओं ने आरोपी-पिता की शिकायत सेक्टर 36 इलाके के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी के धारा 376(बलात्कार) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' यानी पॉक्सो (पीओसीएसओ) एक्ट की धारा 4 और 6धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार( 17जनवरी) को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।