लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: अपने दो बेटों को फांसी पर लटकाने के बाद पिता ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:45 IST

मृतकों की पहचान सुरेश भिलाला और उसके दो बेटों संतोष (10) और कान्हा (सात) के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी जब खेत से काम करके अपने घर लौटी तो एक कमरे में दोनों बच्चे फाँसी के फंदे पर लटके मिले।पुलिस के सामने पत्नी ने कहा कि दोनों बेटे एक कमरे में जबकि दूसरे कमरे में पति फांसी के फंदे से लटके मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को गंधवानी के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया गया।

धार (मध्यप्रदेश): धार जिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों की कथित तौर पर फाँसी पर लटका कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर गंधवानी थानांतर्गत ग्राम मुजाल्दापुरा में शनिवार-रविवार की रात को हुई।

धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि गंधवानी थाना क्षेत्र में मामला आया है जिसमें एक पिता ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश भिलाला और उसके दो बेटों संतोष (10) और कान्हा (सात) के रूप में की गई है।

सिंह ने बताया कि घटना के वक्त सुरेश की पत्नी खेत पर काम करने गई हुई थी और ये तीनों ही घर पर थे। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी जब खेत से काम करके अपने घर लौटी तो एक कमरे में दोनों बच्चे फाँसी के फंदे पर लटके मिले और दूसरे कमरे में सुरेश फाँसी के फंदे पर लटका मिला।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को गंधवानी के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सिंह ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशधार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा