नोएडा में बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार, पत्नी के मना करने पर देता था जान से मारने की धमकी
By भाषा | Published: July 20, 2020 05:12 AM2020-07-20T05:12:38+5:302020-07-20T05:12:38+5:30
आरोपी पिछले एक महीने से अपनी 15 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।
नोएडा: शहर की जेवर थाना पुलिस ने 15 साल की बेटी के साथ एक महीने तक बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि बच्ची के मामा की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले एक महीने से अपनी 15 साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।
उसकी पत्नी जब रोकने का प्रयास करती तो वह उसे भी जान से मारने की धमकी देता। उन्होंने कहा कि महिला ने यह बात अपने भाई को बतायी जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस ने इस संबंध में शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आज रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।