फतेहपुरः 52 साल के पति ने 50 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर काट डाला, कारण जान हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 4, 2022 06:10 PM2022-09-04T18:10:59+5:302022-09-04T18:12:05+5:30

चौफेरवा गांव के रहने वाले रामविशाल (52) ने घर के बाहर चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी जमुना देवी (50) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Fatehpur 52-year old husband killed 50-year old wife several blows axe reason up police case | फतेहपुरः 52 साल के पति ने 50 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर काट डाला, कारण जान हो जाएंगे हैरान

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने रविवार को जानकारी दी।

Highlightsआरोपी पति को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने रविवार को जानकारी दी।

फतेहपुरः जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से काट कर कथित रूप से अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने रविवार को जानकारी दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के रहने वाले रामविशाल (52) ने घर के बाहर चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी जमुना देवी (50) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन

डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीएड की एक छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बीएड कर रही दिव्यांग छात्रा अंजलि यादव (26) को शनिवार की रात उसकी सहपाठियों ने छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार रात को ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी जारी रहा। काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आशुतोष कुमार ने बताया, ‘‘अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

एसीपी ने बताया कि घटना को लेकर लड़की के परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इस बीच, प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि अंजलि को कुछ शिक्षकों ने प्रताड़ित किया जिससे मजबूर होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने घटना की विशेष जांच और विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संदर्भ में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमित कुमार ने कहा, ‘‘घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और हमने मामले की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।’’ प्रदर्शनकारी छात्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘केवल कुछ छात्र विश्वविद्यालय के गेट के बाहर विरोध कर रहे हैं। हम उनके संपर्क में हैं। विरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा।"

Web Title: Fatehpur 52-year old husband killed 50-year old wife several blows axe reason up police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे