लाइव न्यूज़ :

8 माह पहले शादी, किराये के घर में रहने वाले नव दंपति ने दी जान, पत्नी ने जहर खाया और पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 15:01 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने पत्रकारों को बताया कि कायमगंज कोतवाली के ग्राम नगला दत्तू में किराये के घर में रहने वाले नव दंपति संजय (25) और उसकी पत्नी पुष्पा (21) ने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को घटना की सूचना मृतक संजय के चचेरे भाई मनोज कुमार ने दी। पुष्पा ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या की और संजय ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए ‘फील्ड यूनिट’ को बुलाया गया है।

फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली इलाके में एक नव विवाहित दंपति ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की जिसके बाद उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने पत्रकारों को बताया कि कायमगंज कोतवाली के ग्राम नगला दत्तू में किराये के घर में रहने वाले नव दंपति संजय (25) और उसकी पत्नी पुष्पा (21) ने आत्महत्या कर ली। उनके मुताबिक, पुलिस को घटना की सूचना मृतक संजय के चचेरे भाई मनोज कुमार ने दी।

उन्होंने मनोज से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि पुष्पा ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या की और इसके बाद संजय ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। अधिकारी ने बताया कि संजय मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के कटरा इलाके का निवासी था जिसका विवाह मझोला की रहने वाली पुष्पा से हुआ था। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए ‘फील्ड यूनिट’ को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुष्पा का आठ माह पूर्व ही संजय से विवाह हुआ था। संजय बिजली विभाग में मीटर रीडिंग का कार्य करता था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास