शर्मनाक: छत्तीसगढ़ में बेटे ने माता-पिता पर जीप चलाई, मां की मौत, पिता घायल

By भाषा | Published: January 27, 2020 02:58 PM2020-01-27T14:58:45+5:302020-01-27T14:58:45+5:30

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया।

Embarrassing: In Chhattisgarh, son drives jeep on parents, mother dies, father injured | शर्मनाक: छत्तीसगढ़ में बेटे ने माता-पिता पर जीप चलाई, मां की मौत, पिता घायल

शर्मनाक: छत्तीसगढ़ में बेटे ने माता-पिता पर जीप चलाई, मां की मौत, पिता घायल

Highlightsजांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है।उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बेटे ने लापरवाही से माता-पिता को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मां की मौत हो गई है तथा पिता घायल है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहौद गांव में सूरज सिंह (20) ने पिता जेंडर सिंह (55) और मां मोटी बाई (45) को वाहन से कुचल दिया है। इस घटना में मोटी बाई की मौत हो गई है तथा जेंडर सिंह घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान से आए आयुर्वेद के जानकर जेंडर सिंह और उनका परिवार राहौद गांव में डेरा लगाए हुए हैं। जेंडर सिंह जड़ी बुटी से लोगों का इलाज करते हैं। शुक्रवार को जब जेंडर सिंह और उनकी पत्नी मोटी बाई वाहन से सामान उतार रहे थे तब सूरज सिंह ने वाहन चला दिया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और दंपति वाहन के नीचे आ गए।

उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन रोका और पति-पत्नी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मोटी बाई को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

English summary :
Embarrassing: In Chhattisgarh, son drives jeep on parents, mother dies, father injured


Web Title: Embarrassing: In Chhattisgarh, son drives jeep on parents, mother dies, father injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे