देवासः खेत में बकरियां चराने के दौरान कुएं में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत, जांच शुरू

By नितिन गुप्ता | Published: April 30, 2022 05:16 PM2022-04-30T17:16:25+5:302022-04-30T17:17:08+5:30

कांटाफोड़ थाना इलाके के भेसून गांव में शुक्रवार अपरान्ह नौ वर्षीय इशिका पुत्री नरेंद्र धुर्वे, आठ वर्षीय संध्या पुत्री राम विलास कुमरे और छह वर्षीय साधना पुत्री कचरू भलावी खेत पर बकरियां चरा रही थी।

Dewas Three girls died fall well goats field investigation started madhya pradesh | देवासः खेत में बकरियां चराने के दौरान कुएं में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत, जांच शुरू

ग्रामीण राजेश धुर्वे ने बताया कि उन्होंने बालिकाओं को खेत पर जाते देखा था।

Highlightsग्रामीणों ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शवों को सतवास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।बालिकाएं खेत में ही बिना मुंडेर के कुएं में फिसलने से गिर गई। डूबने से उनकी मौत हो गई।

देवासः मध्य प्रदेश के  देवास जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित भेसून गांव में खेत पर बकरियां चराने के दौरान कुएं में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। कुएं में करीब 10 से 12 फीट पानी था। डूबने से तीनों बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को सतवास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। कांटाफोड़ थाना इलाके के भेसून गांव में शुक्रवार अपरान्ह नौ वर्षीय इशिका पुत्री नरेंद्र धुर्वे, आठ वर्षीय संध्या पुत्री राम विलास कुमरे और छह वर्षीय साधना पुत्री कचरू भलावी खेत पर बकरियां चरा रही थी।

इस दौरान बालिकाएं खेत में ही बिना मुंडेर के कुएं में फिसलने से गिर गई। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीण राजेश धुर्वे ने बताया कि उन्होंने बालिकाओं को खेत पर जाते देखा था। उन्होंने ही ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचेग्रामीणों ने मिलकर  बालिकाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कांटाफोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीएम के लिए भिजवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कुआं बिना मुंडेर का था और करीब 12 फीट पानी भरा था। प्रारंभिक तोर पर लगता है कि डूबने से ही बालिकाओं की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है।

Web Title: Dewas Three girls died fall well goats field investigation started madhya pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे