Delhi: मौजपुर में सनसनीखेज वारदात, कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 09:52 IST2026-01-24T09:51:56+5:302026-01-24T09:52:26+5:30
Delhi: उन्हें तुरंत इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Delhi: मौजपुर में सनसनीखेज वारदात, कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या
Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक कैफे में अज्ञात हमलावरों ने 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना रात 10:28 बजे वेलकम थाना क्षेत्र के एक कैफे में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान फैजान उर्फ फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम का निवासी है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमलावरों की सटीक संख्या और हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि वेलकम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
STORY | 24-year-old man shot dead at cafe in northeast Delhi's Maujpur
— Press Trust of India (@PTI_News) January 23, 2026
A 24-year-old man was shot dead by unidentified assailants at a cafe in northeast Delhi's Maujpur area late Friday night, police said.
READ: https://t.co/GNc7nx5GGbpic.twitter.com/5Uy4o6Fksq