दिल्ली: 50 गुना ज्यादा कीमत देकर नौजवान खरीद रहे हैं नए तरह का गांजा, क्राइम ब्रांच के छापे में हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 1, 2019 09:52 AM2019-01-01T09:52:33+5:302019-01-01T09:52:33+5:30

दिल्ली में एक पुड़िया गाँजा 50-100 रुपये में मिलता है। वहीं वीड वैक्स और शैटर की एक पुड़िया 2000 से 3000 रुपये तक में बिक रहा है। 

Delhi: youth are buying new kind of ganja in 50 times more price said police crime branch | दिल्ली: 50 गुना ज्यादा कीमत देकर नौजवान खरीद रहे हैं नए तरह का गांजा, क्राइम ब्रांच के छापे में हुआ खुलासा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

दिल्ली के नौजवानों में नए तरह का गांजा लोकप्रिय हो रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस गांजे का लोकप्रिय नाम- वीड वैक्स और शैटर है। ख़बर के अनुसार पश्चिमी देशों में लोकप्रिय इस गाँजे की दिल्ली में भी माँग बढ़ गयी है। भारत में गांजे की खेती करना, उसे खरीदना या बेचना कानूनन अपराध है। 

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के नौजवान वीड वैक्स या शेल्टर के लिए आम गांजे की तुलना में 50 गुना ज्यादा कीमत तक देने को तैयार हैं।

दिल्ली के युवाओं में बढ़ती इस बुरी लत का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस के क्राइम-ब्रांच ने इस गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

टीओआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एसीपी अरविंद की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई है जो इस नए नशे के पीछे काम कर रहे गिरोह को पकड़ेगी। 

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त साहिल और रिद्म को 10 दिन की रिमांड पर लिया है। 

साल 2018 में दिल्ली में युवाओं के बीच गांजे का प्रचलन तेजी से बढ़ा। टीआईआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के नौजवानों में गांजे की माँग 500 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

दिल्ली में एक पुड़िया गाँजा 50-100 रुपये में मिलता है। वहीं वीड वैक्स और शैटर की एक पुड़िया 2000 से 3000 रुपये तक में बिक रहा है। 

पुलिस के अनुसार नौजवान नए तरह के नशे को चाय तक में मिलाकर पी रहे हैं। पुलिस ने पिछले हफ्ते दिल्ली के मोती नगर में सात किलो गाँजा बरामद किया था।

Web Title: Delhi: youth are buying new kind of ganja in 50 times more price said police crime branch

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे