दिल्ली में महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी 14 बार जबरन गर्भपात कराने की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2022 11:15 AM2022-07-15T11:15:17+5:302022-07-15T11:56:54+5:30

राजधानी दिल्ली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि महिला का उसके पार्टनर ने जबरन 14 बार गर्भपात कराया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

Delhi women commits suicide , forced to undergo abortion 14 times | दिल्ली में महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी 14 बार जबरन गर्भपात कराने की बात

दिल्ली में महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी 14 बार जबरन गर्भपात कराने की बात

Highlightsमहिला के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक उसका 14 बार जबरन गर्भपात कराया गया।महिला का पति एक प्राइवेट कपंनी में काम करता है पुलिस ने उससे पूछताछ की।नोट में लिखा है कि महिला के लिव-इन पार्टनर ने उससे शादी का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गया।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के जैतपुर में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना 5 जुलाई की है। महिला के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक 33 साल की महिला ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके लिव-इन पार्टनर ने पिछले 8 सालों में 14 बार जबरन उसका गर्भपात कराया है।

हिंदी में लिखे हुए नोट में महिला ने इस बात का जिक्र किया है कि वो लिव इन रिलेशन में अपने पार्टनर के साथ रह रही थी। उसके पार्टनर ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबध बनाए। हालांकि बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसकी वजह से महिला के पास अपनी जान देने के अलावा कोई रास्ता नही बचा। पुलिस ने ये भी बताया है कि महिला शादी शुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। 

अपने पति से 8 साल से अलग रह रही थी महिला

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक 5 जुलाई को पीसीआर को फोन कर जैतपुर में महिला की आत्महत्या की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पंखे से लटक रही महिला को नीचे उतारा और एम्स भर्ती कराया। हालांकि डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके से मिले मोबाइल फोन से ये पता लगा है कि महिला पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी।  महिला का परिवार बिहार का रहने वाले है। उन्हे जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

आरोपी की तलाश जारी 

मामले को लेकर महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। वहीं जिस व्यक्ति का जिक्र महिला ने सुसाइड नोट में किया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस की माने तो डाक्टर ने सुसाइड नोट और विसेरा उन्हे आगे की जांच के लिए सौंप दिए हैं। पुलिस ने आरोपी पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने),  376  (महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने) और 313 (स्त्री की सहमति के बिना गर्भपात कराने ) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। 

Web Title: Delhi women commits suicide , forced to undergo abortion 14 times

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे