लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से मचा हंगामा, एक ही परिवार के 3 लोगों की चाकू गोदकर हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: October 10, 2018 12:33 IST

जब पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने अंदर जाकर चेक किया। तब उन्हें वहां पति-पत्नी और उनकी बेटी की लाश मिली, जबकि उनका बेटा बेडरूम के दरवाजे के पास घायल पड़ा मिला।

Open in App

राजधानी दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या का मामला सामने आया है।वसंत कुंज के किशनगढ़ गांव में एक घर से एक दंपत्ति और उनकी बेटी की लाश मिली।फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि मृतक मिथलेश वर्मा, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या चाकू से हुई है, जबकि उनका बेटे की सिर्फ उंगली पर चोट है। पुलिस ने बताया कि घर के किसी भी समान को हाथ नहीं लगाया गया है, जिससे यह अंदाजा लगता है कि यह मर्डर किसी दुश्मनी के कारण की गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो जैसे ही पड़ोसियों को इस घटना के बारे में खबर हुई उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर कर दिया। जिसके बाद पुलिस लगभग 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जब पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने अंदर जाकर चेक किया। तब उन्हें वहां पति-पत्नी और उनकी बेटी की लाश मिली, जबकि उनका बेटा बेडरूम के दरवाजे के पास घायल पड़ा मिला।

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो मृतक की पहचान मिथिलेश, उनकी पत्नी सिया और उनकी बेटी नेहा के तौर पर हुई है और उनके बेटे का नाम सूरज है। यह परिवार किशनगढ़ के एक थ्री रूम अपार्टमेंट में रहता था। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली