Delhi Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, स्कूल बस से बाइक की टक्कर; 24 वर्षीय छात्र की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 09:59 IST2026-01-24T09:59:21+5:302026-01-24T09:59:26+5:30

Delhi Road Accident: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखा गया है।

Delhi Road Accident Modi Mill Flyover bike collides with school bus 24-year-old student dies | Delhi Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, स्कूल बस से बाइक की टक्कर; 24 वर्षीय छात्र की मौत

Delhi Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, स्कूल बस से बाइक की टक्कर; 24 वर्षीय छात्र की मौत

Delhi Road Accident: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय विधि छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र की मोटरसाइकिल एक स्कूल बस से टकरा गई। यह हादसा अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी विनम्र के रूप में हुई है और वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलबी के तीसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक और अन्य लोग विनम्र को अपोलो अस्पताल ले गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मृत्यु का कारण बनना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल बस के चालक विजेंद्र को पकड़ लिया गया है। 

Web Title: Delhi Road Accident Modi Mill Flyover bike collides with school bus 24-year-old student dies

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे