लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मालवीय नगरः बहन के साथ पार्क में बैठा था युवक, भाई ने चाकू से किया हमला और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2023 16:12 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित युवक पार्क में एक युवती के साथ बैठा था तभी दो लोग वहां आये और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, युवती के भाई और उसके दोस्त ने अली पर हमला किया। मलिक ने अली का फोन छीनने की भी कोशिश की।पीड़ित ने विरोध किया तो दोनों ने चाकू से उस पर कई वार किये और भाग गये।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी बहन को एक युवक के साथ पार्क में बैठा देख कर युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फैज अली को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि चाकू से उसके कंधे, कमर और हाथ पर वार किये गये। इस घटना के बारे में रविवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित युवक पार्क में एक युवती के साथ बैठा था तभी दो लोग वहां आये और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, युवती के भाई और उसके दोस्त ने अली पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि युवती का भाई कैफी मलिक और अफगान नागरिक हारुन पार्क में आए और अली से पूछा कि वह उसकी बहन के साथ यहां क्यों बैठा है। अधिकारी ने बताया कि मलिक ने अली का फोन छीनने की भी कोशिश की।

 लेकिन जब पीड़ित ने विरोध किया तो दोनों ने चाकू से उस पर कई वार किये और भाग गये। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। भाषा खारी नरेश नरेश

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला