आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़, बाबा रोजाना 10 शिष्याओं का करता था रेप

By स्वाति सिंह | Published: December 22, 2017 10:44 AM2017-12-22T10:44:20+5:302017-12-22T11:05:16+5:30

आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दिक्षित की चाहत उजागर, 1600 लड़कियों से संबंध बनाने का था टारगेट।

Delhi police raid on Baba Virendra Dev Dikshit's ashram, baba ‘confined, drugged, raped’ hundreds of followers | आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़, बाबा रोजाना 10 शिष्याओं का करता था रेप

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का भंडाफोड़, बाबा रोजाना 10 शिष्याओं का करता था रेप

दिल्ली में एक और बाबा का पर्दाफाश हुआ है। रोहिणी स्तिथ आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर आश्रम चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दिक्षित ने खुद को कृष्ण अवतार घोषित कर रखा था। वह 16000 लड़कियों से संबंध बनाना चाहता था। बुधवार को पुलिस की रेड के बाद चौंका देने वाले तथ्य सामने आए। 

मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी बाबा के चंगुल से 41 लड़कियों को मुक्त करा लिया है । फिलहाल पुलिस ने आश्रम की इंचार्ज और एक गार्ड को हिरासत में लिया है जबकि आरोपी बाबा फरार है।

 

लड़कियों को नशीली दवाई देता था बाबा वीरेंद्र

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष समेत उनकी टीम गुरुवार को दिनभर आश्रम में मौजूद थीं। उन्होंने रिहा हुई लड़कियों से बात-चीत के बाद बताया कि यहां महिलाओं को नशे की दवाइयां दी जाती थीं।

लड़कियों को आश्रम के कामकाज के बारे में बाहर बताने से मनाही थी। उन्हें शख्त निर्देश थे कि अंदर की बातें बाहर किसी से ना बताएं। अगर कोई पूछता भी है तो बस इतना कहें कि हम ठीक हैं और खुश हैं।

असल में इस आश्रम में देह व्यापार चलने की आशंका है। इतना ही नहीं एक उम्र होने के बाद महिलाओं को यहां से बाहर भी निकाल दिया जाता है। आश्रम से मुक्त कराई गई लड़कियों के मुता‌बिक उन्हें वहां कैदी की तरह रखा गया था और उन्हें अपने घरवालों से भी मिलने की इजाजत नहीं थी।

इतना ही नहीं लड़कियों ने बताया कि बाबा को न्यूड लड़कियों से मालिश करना अच्छा लगता था। बाबा रोज कम से कम 10 लड़कियों का रेप करता था।

पुलिस ने यह भी बतया की छापेमारी में उन्हें आश्रम में एक भी आध्यात्मिक शिक्षा से जुड़ी किताब नहीं मिली। ब‌ल्कि अश्लील किताबें मिली हैं साथ ही आश्रम के दूसरे कमरों की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में दवाइयां और सीरिंज भी मिली हैं।

मामले का खुलासा राजस्थान की एक महिला की शिकायत पर हुआ। महिला बाबा के आश्रम में अनुयायी भी रह चुकी हैं। उनकी चारों बेटियां भी बाबा की अनुयायी हैं, जिनमें एक बेटी नाबालिग है। हाल ही में उसी नाबालिग बेटी ने मां से आपबीती बताई। लड़की के मुताबिक बाबा ने उसका भी रेप किया है। इसके बाद मां-बेटी ने पुलिस के सामने बाबा का कच्चा चिट्ठा खोला।

Web Title: Delhi police raid on Baba Virendra Dev Dikshit's ashram, baba ‘confined, drugged, raped’ hundreds of followers

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे