आरोपी के बहन से प्यार?, भाई ने प्रेमी दिव्यांशु को रोहिणी पार्क में बुलाया, 5 ने मिलकर चाकू मारकर की हत्या, मृतक का मोबाइल, कलाई घड़ी और कड़ा बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 13:59 IST2026-01-18T13:58:48+5:302026-01-18T13:59:31+5:30

घटना 15 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में हुई, जहां दिव्यांशु (18) पर दिनदहाड़े हमला किया गया।

delhi police love accused sister Brother called lover Divyanshu Rohini Park 5 people stabbed death deceased's mobile, wristwatch and bracelet recovered | आरोपी के बहन से प्यार?, भाई ने प्रेमी दिव्यांशु को रोहिणी पार्क में बुलाया, 5 ने मिलकर चाकू मारकर की हत्या, मृतक का मोबाइल, कलाई घड़ी और कड़ा बरामद

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश कथित तौर पर लड़की के नाबालिग भाई ने रची थी।घटना वाले दिन अपराह्न करीब तीन बजे पीसीआर को सूचना मिली।बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्लीः दिल्ली में एक किशोर को सोशल मीडिया के जरिए एक सार्वजनिक पार्क में बुलाया गया और नाबालिगों के एक समूह ने कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मृतक किशोर का आरोपियों में से एक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा कि इस मामले में लड़की के नाबालिग भाई समेत कुल पांच किशोरों को पकड़ा गया है। यह घटना 15 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में हुई, जहां दिव्यांशु (18) पर दिनदहाड़े हमला किया गया।

पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश कथित तौर पर लड़की के नाबालिग भाई ने रची थी। घटना वाले दिन अपराह्न करीब तीन बजे पीसीआर को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां दिव्यांशु घायल अवस्था में मिला। उसे बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, चश्मदीदों के बयानों और सबूतों से पता चला कि लड़की के भाई (जो 17 साल का नाबालिग है) ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था और दिव्यांशु को जान से मारने की साजिश रची थी।

जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ने दिव्यांशु के साथ संपर्क साधने के लिए एक दोस्त के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल किया और मिलने के बहाने उसे पार्क में बुलाया। घटना वाले दिन, वह कथित तौर पर अपने साथियों के साथ पार्क पहुंचा और दिव्यांशु पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल सभी लोग नाबालिग हैं और मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उन्हें पकड़ लिया गया। इसने बताया कि नाबालिगों के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, कलाई घड़ी और एक कड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Web Title: delhi police love accused sister Brother called lover Divyanshu Rohini Park 5 people stabbed death deceased's mobile, wristwatch and bracelet recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे