लाइव न्यूज़ :

फाइव स्टार हाेटल पिटाई मामला: कारोबारी से मारपीट, आठ आरोपी अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2023 20:29 IST

Five Star Hotel beating case: पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।पीड़ित ने कनॉट प्लेस थाने में क्लब के कर्मचारियों और बाउंसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

नई दिल्लीः  न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में कारोबारी से मारपीट की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कारोबारी से मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कारोबारी से मारपीट मामले में दर्ज केस में गिरफ्तार 8 लोगों को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में होटल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 8 मार्च को कनॉट प्लेस थाना इलाके में स्थित शांग्री-ला होटल में हुई थी।

पश्चिम विहार का रहने वाला कारोबारी गगनदीप अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांग्री-ला होटल के प्रिवी क्लब में पार्टी करने आए थे। शाम करीब 7:30 बजे गगनदीप की पत्नी क्लब में चली गईं। वहीं गगनदीप अपने दोस्तों के इंतजार के लिए बाहर खड़े हो गए। कुछ देर बाद वह क्लब के काउंटर पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से अंदर जाने की बात कही।

इस पर कर्मचारियों ने उन्हें बिना पत्नी के साथ अंदर जाने से मना कर दिया। जबकि उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी अंदर है, वो अपने दोस्तों को लेने के चलते बाहर रुक गए थे। जिस पर ही कर्मचारियों के साथ बहस हो गई और बाद में बाउंसर्स ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने कनॉट प्लेस थाने में क्लब के कर्मचारियों और बाउंसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

वहीं, पुलिस ने पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित के चेहरे पर मारपीट के कई निशान भी मौजूद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये