लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: खालिस्तान के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन; गैंगस्टर अर्शदीप डाला के 2 शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: November 27, 2023 10:55 IST

अर्श डाला को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अलगाववादी चरमपंथियों का समर्थन करने वाले खालिस्तान समर्थक तत्वों में से एक घोषित किया है।

Open in App

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसके दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रविवार देर रात गैंगस्टर के गिरोह के दो शूटरों के साथ मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना मयूर विहार इलाके की बताई जा रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की यह कार्रवाई खालिस्तानी तत्वों और उनके समर्थकों के खिलाफ है जिस पर पुलिस काफी समय से जांच कर रही है। निरंतर रूप से पुलिस की नजरें खालिस्तानी गतिविधियों पर बनी हुई है जो देश के विरुद्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

कौन हैं अर्शदीप डाला?

अर्श उर्फ अर्शदीप डाला कनाडा में स्थित एक खालिस्तानी आतंकवादी है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, उसके लश्कर-ए-तैयबा जैसे चरमपंथी और आतंकवादी संगठनों से संबंध बताए जाते हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भी करीबी है।

अर्शदीप मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने डल्ला को अलगाववादी चरमपंथियों का समर्थन करने वाले खालिस्तान समर्थक तत्वों में से एक घोषित किया है। 

कई महीनों से हो रही कार्रवाई

इस साल सितंबर में खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ छापेमारी में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने न केवल खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला के एक सहयोगी को पकड़ा था बल्कि पंजाब राज्य भर में की गई छापेमारी के दौरान कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था।

कुल मिलाकर लगभग 30 स्थान जहां पंजाब के फरीदकोट, अमृतसर, मोगा, फाजिल्का, लुधियाना, मोहाली, बरनाला, भटिंडा, फिरोजपुर और जालंधर जिलों में छापेमारी की गई। हरियाणा के फ़रीदाबाद, रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में भी खालिस्तानी तत्वों के संबंध में एनआईए द्वारा छापे मारे गए।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसएनकाउंटरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?