Delhi Murder: जामा मस्जिद इलाके में 18 वर्षीय युवक और नरेला में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 13, 2023 04:43 PM2023-10-13T16:43:13+5:302023-10-13T16:44:09+5:30

Delhi Murder: पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

Delhi Murder 18 year old youth stabbed to death in Jama Masjid area and 19 year old youth in Narela, know what whole matter | Delhi Murder: जामा मस्जिद इलाके में 18 वर्षीय युवक और नरेला में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

सांकेतिक फोटो

Highlightsतीन दोस्तों ने उस पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें कुछ लोगों को गुलशन पर हमला करते देखा जा सकता है।पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

Delhi Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर उसके दोस्तों ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को हुई जब पीड़ित गुलशन अपने घर जा रहा था, तभी उसके तीन दोस्तों ने उस पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें कुछ लोगों को गुलशन पर हमला करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को कई चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विवाद के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, हालांकि, गुलशन और उसके दोस्तों ने एक रेहड़ी पर मोमोज खाते समय बहस की थी।

अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। गुलशन सदर बाजार इलाके में कॉस्मेटिक की एक दुकान पर काम करता था और अपने परिवार के साथ नरेला की गौतम कॉलोनी में रहता था।

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उसे बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को घटना से संबंधित एक कॉल प्राप्त हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अरीब के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। चार लोगों की पहचान हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

Web Title: Delhi Murder 18 year old youth stabbed to death in Jama Masjid area and 19 year old youth in Narela, know what whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे