लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लड़की के साथ नोएडा में रेप, परिचित ने फ्लैट में ले जाकर दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: August 22, 2020 17:45 IST

पीड़िता के मुताबिक रेप की घटना पिछले महीने जुलाई की है। जब वह नोएडा अपने पूर्व परिचित मंजीत सिंह से मिलने गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामले को नोएडा जांच के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट में एक व्यक्ति ने दिल्ली से आयी युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने पहले दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई, जहां से यह मामला स्थानांतरित होकर जांच के लिए शुक्रवार (21 अगस्त) को यहां आया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के कालकाजी की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि पिछले माह वह अपने पूर्व परिचित मंजीत सिंह से मिलने दिल्ली से नोएडा आयी थी । मंजीत उसे लेकर सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट पर ले कर गया जहां पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार जैसे ही मनजीत उसे लेकर फ्लैट पर गया, वहां मौजूद लोग चले गए। थोड़ी देर बाद ही मनजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरु कर दी। जब पीड़िता ने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि युवती उस दिन डर गई थी। वह अपने घर दिल्ली चली गई। उसके बाद उसने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दिल्ली के थाना कालकाजी में दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने उक्त मामले को नोएडा का पाया, तथा जांच के लिए नोएडा भेजा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात को नोएडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

टॅग्स :दिल्ली समाचाररेपदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली