लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जहांगीरपुरी में चार नाबालिग लड़कों ने युवक को मारी गोली, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2022 13:51 IST

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को उस समय गोली मार दी गई जब वह इलाके में एच-4 ब्लॉक के पास बैठा था। तीन नाबालिग चलते हुए आए और उनमें से एक ने पॉइंट-ब्लैंक रेंज से उस व्यक्ति को गोली मार दी। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने बताया कि सात महीने पहले उस व्यक्ति ने एक नाबालिग के पिता को पीटा था और वे बदला लेने आए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है। उस व्यक्ति को बंदूक की गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आदमी को पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी। घटना शुक्रवार को हुई। जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी ने बताया कि सात महीने पहले उस व्यक्ति ने एक नाबालिग के पिता को पीटा था और वे बदला लेने आए थे। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को उस समय गोली मार दी गई जब वह इलाके में एच-4 ब्लॉक के पास बैठा था। तीन नाबालिग चलते हुए आए और उनमें से एक ने पॉइंट-ब्लैंक रेंज से उस व्यक्ति को गोली मार दी। 

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपित नाबालिग युवक को गोली मारकर मौके से भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद शाम करीब सवा पांच बजे जहांगीरपुरी थाने में पीसीआर को फोन कर गोलीबारी की सूचना दी गई। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया।

टॅग्स :दिल्लीCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा