पिता की मौत और लिव इन पार्टनर के साथ रह ही मां?, 11 साल के बेटे की हत्या, सिर पर घाव समेत कई चोटें, आंखे निकालीं, सहजीवन साथी ने फोन पर कहा- मार डाला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 14:53 IST2026-01-30T14:52:40+5:302026-01-30T14:53:43+5:30

Delhi: पुलिस ने बताया कि गंभीर मारपीट के निशान और आंखों पर चोटें देखी गईं, जिसके कारण विस्तृत फोरेंसिक जांच शुरू की गई।

Delhi Father died mother living with live-in partner 11-year-old son murdered multiple injuries head wound eyes gouged out live-in partner said on phone killed | पिता की मौत और लिव इन पार्टनर के साथ रह ही मां?, 11 साल के बेटे की हत्या, सिर पर घाव समेत कई चोटें, आंखे निकालीं, सहजीवन साथी ने फोन पर कहा- मार डाला?

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि लड़के को तत्काल जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लड़के को सिर पर घाव समेत कई चोटें आई थीं।उसने बताया कि मुख्य संदिग्ध बच्चे की मां का सहजीवन साथी है।

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को 12 वर्षीय लड़के का शव मिला जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के की मां के सहजीवन साथी (‘लिव इन पार्टनर’) की इस मामले में संदिग्ध के रूप में पहचान की गई। उसने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर लड़के के बारे में सूचना मिली जिसके बाद वह शास्त्री पार्क चौक लूप के पास घटनास्थल पर पहुंची जहां सातवीं कक्षा का छात्र बेहोश पाया गया। पुलिस ने बताया कि लड़के को तत्काल जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि लड़के को सिर पर घाव समेत कई चोटें आई थीं। पुलिस ने बताया कि गंभीर मारपीट के निशान और आंखों पर चोटें देखी गईं, जिसके कारण विस्तृत फोरेंसिक जांच शुरू की गई। उसने बताया कि मुख्य संदिग्ध बच्चे की मां का सहजीवन साथी है।

बच्चे के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शास्त्री पार्क पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Web Title: Delhi Father died mother living with live-in partner 11-year-old son murdered multiple injuries head wound eyes gouged out live-in partner said on phone killed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे