लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी में जिम करते हुए ट्रेडमिल में दौड़ा करंट; वर्कआउट करते नौजवान की मौत, जिम मालिक गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2023 14:59 IST

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय बीटेक स्नातक 24 वर्षीय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत के आरोप में जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ट्रेडमिल पर करंट लगने से युवक की मौत पुलिस ने जिम मालिक को गिरफ्तार किया 24 वर्षीय युवक की पहचान सक्षम के रूप में हुई है

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक नौजवान की जिम में वर्कआउट के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था कि तभी उसके ट्रेडमिल में करंट दौड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय सक्षम प्रुथी के रूप में हुई है, जो बीटेक ग्रेजुएट था और गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था। रोहिणी के सेक्टर 19 का रहने वाला सक्षम रोहिणी के सेक्टर 15 के जिमप्लेक्स फिटनेस जोन में व्यायाम करता था।

जिम मालिक गिरफ्तार 

गौरतलब है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मृतक युवक की मौत में लापरवाही को लेकर पुलिस ने जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जिम मालिक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे की है जब सक्षम जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था। वर्कआउट के बाद वह आराम करने के लिए बैठे लेकिन जल्द ही गिर पड़े। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मौत की वजह करंट लगने की पुष्टि की और परिवार को इसकी जानकारी दी।

टॅग्स :दिल्लीजीमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा